Jaunpur News : डीएम ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने का दिया निर्देश
963143
Jaunpur News : डीएम ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने का दिया निर्देश
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक करके स्वास्थ्य योजनाओं के प्रगति की जानकारी ली गयी। समीक्षा के दौरान कोविड टीकाकरण में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया।
प्रतिदिन के प्रिकाशन डोज के लिये जो लक्ष्य दिया गया हैं, लक्ष्य की प्राप्ति के लिये कार्ययोजना बनाकर कोविड प्रिकाशन डोज का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत गोल्डन कार्ड बनाने में प्रगति लाने को कहा। इन योजनाओं में कम प्रगति लाने वाले एम0ओ0आई0सी0 से स्पष्टिकरण मांगने का निर्देश देते हुये जिलाधिकारी ने सभी एम0ओ0आई0सी0 सहित मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में पानी का जल स्तर घटने के बाद प्रभावित ग्रामों में पर्याप्त मात्रा में कीटनाशक दवाओ का छिड़काव एवं संक्रामक बीमारियों के रोकथाम हेतु प्रत्येक पीएचसी स्तर पर पर्याप्त मात्रा में जीवनोपयोगी दवाइयों की उपलब्धतता सुनिश्चित किया जाय तथा बाढ़ वाले क्षेत्रों में चिकित्सकों की टीम भेजकर प्रभावित के स्वास्थ्य का परीक्षण कराया जाय।
समीक्षा के दौरान एएनसी पंजीकरण के कम प्रगति पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त करते हुये समस्त अधीक्षक व प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्भवती महिलाओं का चिन्हीकरण करते हुये एएनसी पंजीकरण की प्रगति बढ़ायी जाय। बैठक में परिवार नियोजन कार्यक्रम, एनआरसी, एलबीएसयू, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा की गयी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आरबीएसके टीमों द्वारा ससमय स्कूल व आंगनबाड़ी केन्द्रों का भ्रमण सुनिश्चित कराये तथा लम्बित बच्चों का उपचार सुनिश्चित कराया जाय।
बैठक में कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, क्षय नियंत्रण, वेक्टर जनित रोग, इमरजेंसी मेडिकल ट्रासपोर्ट, एम्बुलेंस 108 व 102 की समीक्षा की गयी तथा प्रगति लाने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, मुख्य चिकित्साधिकारी लक्ष्मी सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।