Jaunpur News : चोरों का आशियाना बना सरकी क्षेत्र, ग्रामीणों में उत्पन्न हुआ भय
96380
Jaunpur News : चोरों का आशियाना बना सरकी क्षेत्र, ग्रामीणों में उत्पन्न हुआ भय
चोर कई घटना को दे चुके हैं अंजाम, पुलिस पकड़ने में रही असफल विनोद कुमार केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र सरकी चौकी अंतर्गत अकबरपुर गांव में चोरों ने घर में घुसकर कर गहने समेत टेंट के समाना को लेकर फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी। गौरतलब हो कि इमरान पुत्र करीमुल्लाह अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए टेंट हाउस की दुकान खोलकर किया करते थे। पीड़ित के अनुसार मेरी पत्नी की डिलीवरी होने वाली थी जिससे उसकी तबियत खराब हो गई। बेहतर इलाज हेतु जौनपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया।
लगभग 26 दिनो तक इलाज चलने के बाद सपरिवार समेत घर पहुंचघर का ताला खोल अंदर जाया गया तो घर के अंदर रखा सामान बिखरा देख चोरी होने का अंदेशा हुआ। घर के इधर-उधर देखा गया तो घर में रखा दो सिलेंडर, स्टेपलाइजर, दो पंखा, दस टेंट पर्दा, पांच पीतल बर्तन, दो कुकर, बाल्टी, कराही, दो नये कपड़े, सोने का हार, सोने की बाली दो बोरी चावल (जिसकी कुल अनुमानित लागत डेढ़ लाख बताई जा रही है) गायब देख पैरो तले से जमीन खिसक गई। परिजनों ने बताया कि इलाज के दौरान बीच-बीच में घर पर कोई न कोई सदस्य आता-जाता रहता था। परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल में जुट गई। बता दें कि इससे पहले भी चोरी व चिनैती की घटना को अंजाम दिया गया परंतु पुलिस अब तक चोरों को पकड़ने में असफल रही है जिसको लेकर ग्रामीणों ने भय का माहौल बना रहता है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।