Jaunpur News: मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कस्बा के छिड़वा भादी स्थित मदरसा नूरूल उलूम में गुरुवार को मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान लाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाल रोग विशेषज्ञ डा. महफूज अहमद ने बच्चों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को अच्छी से अच्छी शिक्षा दी जाए जिससे ये देश का नाम रोशन करें। शिक्षा ही इंसान को इंसान बनाती है। इसी क्रम में अभिभावक बैठक का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर मदरसा अध्यक्ष सेराज अहमद, प्रधानाध्यापक हुसैन अब्बास खान आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















