HomeJaunpurJaunpur News : डीएम ने चकबन्दी न्यायालयों का किया औचक निरीक्षण

Jaunpur News : डीएम ने चकबन्दी न्यायालयों का किया औचक निरीक्षण

Jaunpur News : डीएम ने चकबन्दी न्यायालयों का किया औचक निरीक्षण

जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चकबन्दी न्यायालयों का औचक निरीक्षण किया। न्यायालय उप संचालक चकबंदी अधिकारी के निरीक्षण के दौरान पाया कि काफी मुकदमे 20 साल से लम्बित हैं। डीडीसी न्यायालय में निगरानी मामलों में कुल 202 मामले एवं चकबंदी विभाग में कुल 777 मामले लंबित हैं। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अभियान चलाकर 20 साल से पुराने मामलों का निस्तारण कराया जाए। उन्होंने कहा अधिवक्तागण कार्य से विरत रहते हैं तो उस दौरान भी 20 साल से ऊपर के मामले त्वरित गति से निस्तारित किए जाएं।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि 20 साल से पूर्व की फाइलों में 03 दिन से ज्यादा की डेट न दी जाए। निरीक्षण का उददेश्य है कि न्यायालय का कार्य सुचारू रूप से चलें और कही पर समस्या आ रही है तो उसे दूर कराते हुए वादकारियों को न्याय दिलाया जाय। इस दौरान डीडीसी न्यायालय के सामने पानी जमा हुआ देखकर कडीघ् नाराजगी व्यक्त करते हुए नाजिर कलेक्ट्रेट को तुरन्त साफ-सफाई कराये जाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश, डीडीसी शोभनाथ मिश्र, एसओसी शीतलेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read