Jaunpur News : बदायूं में कच्ची तस्करों के अड्डों पर फिर हुई छापामारी
25 लीटर कच्ची शराब बरामद, 100 कुंतल लहन किया गया नष्ट
आबकारी टीम ने की धरपकड़, मचा हड़कम्प
अंकित सक्सेना
बदायूं। जनपद के सहसवान में आबकारी विभाग की टीम ने चार अलग स्थानों पर कच्ची शराब के तस्करों के अड्डों पर दबिश दी। इस दौरान टीम ने 25 लीटर कच्ची बरामद की है। वहीं 100 क्विंटल लहन भी टीमों को मिला। उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया जबकि बरामद शराब को सील किया गया है।
तस्करों के खिलाफ फिलहाल टीम लिखापढ़ी कर रही है। आबकारी आयुक्त के निर्देश पर आबकारी टीम ने पुलिस के सहयोग से सहसवान कोतवाली के अब्बूनगर समेत वजीरगंज थाना क्षेत्र में सोही गांव में छापामारी की। इस दौरान चिह्नित तस्करों के घरों को टीम ने खंगाला तो वहां से शराब बरामद हुई। गांव में बने दलदल के बीच तस्करों ने प्लास्टिक के डिब्बों में शराब छिपा दी थी। हालांकि पूछताछ में तस्करों ने यह ठिकाना दिखाया तो टीम भी हैरत में पड़ गई। कुछ स्थानों पर जमीन के भीतर भी शराब दबी निकली। इस बाबत पूछे जाने पर जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि कच्ची के तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। वहीं शराब की सरकारी दुकानों की चेकिंग का निर्देश भी अधीनस्थों को दिया गया है। फिलहाल तस्करों के खिलाफ संबंधित थानों में लिखापढ़ी चल रही है। इस मौके पर टीम में इंस्पेक्टर सदर रोहित शर्मा, बिसौली इंस्पेक्टर सुनील कुमार, दातागंज इंस्पेक्टर सीमा, बिल्सी इंस्पेक्टर चरण सिंह मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















