Jaunpur News: डीएम ने ली आईजीआरएस की समीक्षा बैठक

  • डीएम ने ली आईजीआरएस की समीक्षा बैठक

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक हुई जहां उन्होंने विभागवार शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी दशा में शिकायतों के निस्तारण के संबंध में नकारात्मक फीडबैक प्राप्त नहीं होना चाहिए। शिकायतों का निस्तारण शिकायतकर्ता की संतुष्टि को ध्यान में रखते हुए किया जाए तथा आवश्यकतानुसार शिकायतकर्ता की उपस्थिति में निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।
जिलाधिकारी ने विभागवार असंतुष्ट फीडबैक की समीक्षा किया जहां समें विद्युत् विभाग के स्तर पर सर्वाधिक असंतुष्ट फीडबैक पाए गए जिसपर विद्युत् विभाग के अधिकारियों का वेतन बाधित करते हुए उनका स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग एवं राजस्व के स्तर पर भी अत्यधिक संख्या में असंतुष्ट फीडबैक पाए जाने पर सम्बंधित अधिकारियों को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये गये। साथ ही समस्त विभागों को अपने कार्यों में और अधिक सुधार लाने के निर्देश देते हुए कहा कि आईजीआरएस के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सभी संबंधित अधिकारी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी दशा में जनपद की रैंकिंग प्रभावित न हो।
इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा अपलोड की गयी रिपोर्ट/निस्तारण आंख्या को पढ़कर सुनाते हुए कमियों को बताया गया तथा सुधार हेतु आवश्यक सुझाव भी दिये गये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।