समाधान दिवस में आये मात्र दो प्रार्थना पत्र, सम्बन्धित अधिकारियों को सौंपे गये
काली पट्टी बांधकर कार्य करते दिखे लेखपाल
तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को नायब तहसीलदार कुंदन सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनने के लिए संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। समाधान दिवस में मात्र दो प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिन्हें आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया। इस दौरान कोतवाल दिनेश सिंह के साथ कोतवाली के पुलिसकर्मी, हल्का प्रभारी, कानूनगो शामिल रहे। वहीं लेखपाल संघ से जुड़े लेखपाल संजय कुमार, अर्चना पाण्डेय, नीतू सिंह , संतोष बिंद, शैलेन्द्र सिंह, विनय सिंह, विकास केसरवानी, अंकित मौर्या, सचिन सिंह, रोहित सिंह आदि काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए दिखाई दिये।













