Jaunpur News : डीएम ने जिला, श्रम एवं व्यापार बंधुओं के साथ की बैठक
963259
Jaunpur News : डीएम ने जिला, श्रम एवं व्यापार बंधुओं के साथ की बैठक
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष वर्मा की अध्यक्षता में जिला उद्योग, श्रम एवं व्यापार बन्धुओं की बैठक हुई जहां उन्होंने कहा कि सतहरिया में 11 प्लाट खाली है, इच्छुक व्यापारी निवेश कर सकते हैं। जनपद में बंद उद्योगों की सूचना दी जाय, ताकि उन्हें फिर से चलाये जाने का प्रयास किया जाये। निवेश एवं निर्यात हेतु उद्यमियों एवं व्यापारी बन्धुओं को प्रोत्सहित किया जाय। जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि सीडा में जर्जर तार एवं पोलों को बदलने का कार्य पूर्ण हो चुका है।
जिलाधिकारी ने सतहरिया में एसी बसों के ठहराव के संबंध में एमडी को पत्र लिखने के निर्देश दिए गए। एचडीएफसी के प्रतिनिधि ने बताया कि जमीन चिन्हित कर ली गई है। 1 महीने के भीतर एटीएम संचालित कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने यूबीआई के एटीएम को तत्काल ठीक कराये जाने के निर्देश देते हुये कहा कि उद्यमियों को सभी आवश्यक सुविधाएं दी जाए, उन्हें किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने निवेश मित्र पोर्टल, फिल्म बन्धु पोर्टल, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सतहरिया में फागिंग नियमित रूप से कराई जाय। बैठक में उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह, सहायक प्रबन्धक जय प्रकाश, सहायक आयुक्त वाणिज्य कर मनीष राय, आईआईए अध्यक्ष ब्रिजेश यादव, जिला व्यापार मण्डल के महामंत्री आरिफ हबीब, नगर अध्यक्ष घनश्याम साहू सहित अन्य उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।