Jaunpur News : अनुज्ञापियों एवं आबकारी निरीक्षकों को डीएम ने दिया निर्देश
963165
Jaunpur News : अनुज्ञापियों एवं आबकारी निरीक्षकों को डीएम ने दिया निर्देश
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट जनपद के अनुज्ञापियों एवं आबकारी निरीक्षकों के साथ सभागार में बैठक हुई जहां उन्होंने कहा कि अनुज्ञापी अपनी दुकान से वैद्य माल की बिक्री ही करें। अगर कहीं से भी गड़बड़ी की सूचना मिली या संलिप्तता पाई गई तो कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि आस-पास नजर रखें कि कोई व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री तो नहीं कर रहा है। अगर कोई व्यक्ति ऐसा कर रहा है तो तुरंत इसकी जानकारी आबकारी विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों को दें, ताकि तुरंत कार्रवाई की जा सके।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आबकारी विभाग लगातार अभियान चलाकर अवैध शराब के कारोबार में अंकुश लगाने की कार्यवाही करें। सभी अनुज्ञापी नियमों के अनुसार ही दुकानों का संचालन करें। जिलाधिकारी ने कहा कि दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरा शत-प्रतिशत चलता रहे। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियान में पुलिस पूरा सहयोग करेगी। साथ ही अगर किसी लाइसेंसी दुकान पर अवैध शराब की बिक्री होती पाई जाती है तो सेल्समैन व अनुज्ञापी पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने आबकारी निरीक्षकों को निर्देश दिया कि अवैध मदिरा के कार्य में संलिप्त माफियाओं, तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय। अवैध मदिरा के संदिग्ध स्थानों ध्अड्डों पर छापेमारी की कार्यवाही किया जाए तथा पकड़े गये अभियोगों में आबकारी अधिनियम की विद्यमान धाराओं के साथ आवश्यकतानुसार आईपीसी की सुसंगत धाराओं में भी मुकदमा दर्ज कराया जाय।संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उनकी गतिविधियों पर ध्यान दिया जाए। नियमित रूप से दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण करें तथा निरीक्षण के दौरान पायी गयी अनियमिताओं पर नियमानुसार कार्यवाही किया जाए।
समस्त थोक व फुटकर अनुज्ञापनों पर 30 अगस्त की बिक्री के पश्चात् अवशेष बची मदिरा को पोस मशीन के माध्यम से 31 अगस्त तक प्रत्येक दशा में स्टाक इन कर ले तथा 1 अक्टूबर से मदिरा प्राप्ति हेतु लगने वाले इण्डेट/माँग पत्र मंदिरा की प्राप्ति एवं उसकी निकासी/बिक्री आदि की समस्त प्रक्रियाओं को प्रत्येक दशा में पोस मशीन द्वारा ही सम्पादित किया जायेगा, अन्यथा संबंधित अनुज्ञापन के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी जीएस मिश्र से कहा कि निर्देशों का नियमित क्रियान्वयन करते हुए अवैध मदिरा के कारोबार पर अंकुश लगाकर मंदिरा उपभोग/उठान में अपेक्षित वृद्धि प्राप्त करने का भरपूर प्रयास करना सुनिश्चित करें जिससे जनपद के निर्धारित राजस्व लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित हो सके।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।