Jaunpur News : डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
963170
Jaunpur News : डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बैरकों की सघन तलाशी ली गयी जिसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। अधिकारियों द्वारा जेल में स्वास्थ्य व सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों का रख-रखाव, कैदियों के खान-पान भोजनालय, साफ-सफाई की जानकारी ली। बंदियों ने बताया कि भोजन अच्छा मिलता है।
महिला बैरक में जाकर बंदियों से स्वास्थ्य व अन्य सम्बंधित जानकारी ली। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक एसके पाण्डेय को निर्देश दिया कि अभियान चलाकर जेल में साफ-सफाई कराए। जेल अस्पताल में जाकर बंदी मरीजों से उनके स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी ली और सीएमओ को निर्देश दिया कि भर्ती मरीजों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण तथा दवाओं का वितरण किया जाय। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।