HomeJaunpurJaunpur News : आहरण एवं वितरण अधिकारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Jaunpur News : आहरण एवं वितरण अधिकारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Jaunpur News : आहरण एवं वितरण अधिकारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष वर्मा की अध्यक्षता में सरकारी विभागों द्वारा दाखिल किए जाने वाले रिटन जीएसटीआर-7 के संबंध में समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि समस्त सरकारी विभाग समय से जीएसटीआर-7 रिटर्न दाखिल करें, अन्यथा राज्य कर विभाग द्वारा अर्थ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी, खंड विकास अधिकारी बदलापुर, खंड विकास अधिकारी जलालपुर एवं खंड विकास अधिकारी खुटहन द्वारा जीएसटी रिटर्न फाइल न किए जाने पर जिलाधिकारी द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए 2 दिन के भीतर रिटर्न दाखिल करने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को निर्देशित किया कि समस्त ग्राम पंचायतों का यथाशीघ्र जीएसटी में पंजीयन कराना सुनिश्चित करें, 18 जुलाई से ठेकेदारों के लिए जीएसटी रेट आफ टैक्स 18 प्रतिशत हो गया है। जिलाधिकारी द्वारा टीडीएस कटौती करने वाले सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि शासन द्वारा जारी शासनादेश एवं सीबीआईसी द्वारा दिए गए नोटिफिकेशन के तहत रिटर्न फाइल करते हुए टीडीएस कटौती करना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में सहायक आयुक्त राज्य कर मनीष राय, विपिन सोनकर, समस्त विभागों के आहरण एवं वितरण अधिकारी एवं लेखाकार उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : Faridul Haque Memorial P.G. College Talimabad, Sabarhad Shahganj Jaunpur | B.A, | M.A, | M.Sc | B.Sc, | B.Com Hindi And English Medium Contact Form 9236926850, 9936764005, 7897825153

RK Hospital And Blood Component Center

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read