Jaunpur News : कैम्पस सेलेक्शन 13 अप्रैल को
जौनपुर। प्राचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर ने बताया है कि राजकीय आईटीआई सिद्दीकपुर के कैम्पस में आगामी 13 अप्रैल को एआरजीएल लिमिटेड भिवाड़ी, राजस्थान, बाजा मोटर्स लि. बिनोला गुरूग्राम, हरियाणा, वेल्सपन फ्लोरिंग लि. हैदराबाद द्वारा कैम्पस सेलेक्शन किया जा रहा है

जिसमें 10वीं के साथ आईटीआई (सभी ट्रेड) जिनकी उम्र 18 से 28 वर्ष हो जिसमें इच्छुक अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। वे अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्र, छायाप्रति, फोटो, आधार कार्ड व बायोडाटा इत्यादि के साथ प्रातः 10 बजे राजकीय आईटीआई सिद्दीकपुर के कैम्पस में उपस्थित होंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















