Jaunpur News : नवागत शिक्षकों का परिचय/सम्मान समारोह आयोजित
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। गाँधी स्मारक पीजी कालेज समोधपुर में प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह के संरक्षकत्व एवं प्राचार्य प्रो. बी.के. निर्मल की अध्यक्षता में आयोग द्वारा चयनित नवागत प्राध्यापकों का परिचय/सम्मान समारोह आयोजित हुआ। प्राचार्य प्रो. बी. के. निर्मल ने नवागत शिक्षकों जितेंद्र सिंह- हिंदी, विष्णुकांत त्रिपाठी- मनोविज्ञान, विकास यादव- समाज शास्त्र, डा. नीलम सिंह एवं जितेंद्र सिंह- भूगोल विभाग को माल्यार्पण करके तथा डायरी एवं पेन देकर सम्मानित किया।
साथ ही कहा कि नए प्राध्यापक नई ऊर्जा के साथ महाविद्यालय के शैक्षिक उन्नयन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डा. रमेश सिंह ने नए प्राध्यापकों को कालेज के गौरवशाली अतीत के बारे में बताया। पूर्व प्राचार्य डा. रणजीत पांडेय ने नए शिक्षकों को अनुशासित रहकर मनोयोग से अध्यापन कार्य करने की सलाह दी। चीफ प्राक्टर डा. अरविंद सिंह ने नवागत शिक्षकों को कालेज में अपना सर्वोत्तम देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना डा. राकेश यादव ने किया। अन्त में कार्यक्रम संयोजक डा. लक्ष्मण सिंह ने आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर डा. अवधेश मिश्र, डा. नीलमणि सिंह, डा. अविनाश वर्मा, डा. पंकज सिंह, डा. लालमणि प्रजापति, डा. आलोक प्रताप सिंह, डा. वंदना तिवारी, डा. सत्य प्रकाश सिंह, कार्यालय अधीक्षक बिंद प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, गंगा प्रसाद सिंह, डा. संदीप सिंह, प्रीतेश सिंह, ध्रुव चौरसिया, ज्वाला प्रसाद, राजेश सिंह, शिवमंगल सोनी, मो. इदरीश सहित शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















