HomeJaunpurJaunpur News : कुएं में मिला तीन दिन से लापता वृद्ध का...

Jaunpur News : कुएं में मिला तीन दिन से लापता वृद्ध का शव

Jaunpur News : कुएं में मिला तीन दिन से लापता वृद्ध का शव

मड़ियाहूं, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के भुभुवार गांव में गुरुवार को तीन दिन से लापता वृद्ध का शव घर से आधा किलोमीटर दूर स्थित एक खेत के कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। शव को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जबकि परिजन दिमागी हालत ठीक नहीं होने की बात कह रहे हैं।


भुभुवार गांव निवासी माता शरण यादव 65 वर्ष सोमवार की रात घर से लापता हो गए थे। परिजनों ने वृद्ध की आसपास एवं नाते रिश्तेदारों में काफी खोजबीन किया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल रहा था।
गुरुवार की सुबह घर से आधा किलोमीटर दूर गांव के कुछ लोगों ने खेत की तरफ अपनी जानवरों को चराने के लिए ले गए थे। खेत में स्थित कुआं से दुर्गंध उठ रही थी। जिसके कारण चरवाहों ने कोई जानवर मरा होने की आशंका वश कुएं में झांक कर देखा तो किसी इंसान का शव होना दिखाई पड़ा अंदर अंधेरा होने के कारण चरवाहों ने इस बात को गांव में धीरे-धीरे बताना शुरू हुआ तो लोग कुएं के पास जुटने लगे।
देखते ही देखते वहां आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने आशंका बस मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कुंए में किसी अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है। सूचना पर दोपहर पहुंची मड़ियाहूं पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और मृतक की शिनाख्त इसी गांव के माता शरण यादव 65 के रूप में हुई।
इस तरह माता शरण की शव मिलने की तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। लेकिन परिजनों ने बताया कि उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। किसी तरह वह कुएं के पास पहुंच गए होगें और उनकी गिरकर मौत हो गई होगी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read