HomeJaunpurJaunpur News : तिलकधारी महाविद्यालय में भारतीय संस्कृति के स्वरूप पर हुई...

Jaunpur News : तिलकधारी महाविद्यालय में भारतीय संस्कृति के स्वरूप पर हुई परिचर्चा

Jaunpur News : तिलकधारी महाविद्यालय में भारतीय संस्कृति के स्वरूप पर हुई परिचर्चा

जौनपुर। तिलकधारी महाविद्यालय के भारतीय भाषा, संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में ‘भारतीय संस्कृति के स्वरूप’ पर छात्र-छात्राओं तथा प्रकोष्ठ समिति के सदस्यों के बीच परिचर्चा हुई। इस दौरान शिप्रा सोनी, वैष्णवी, निकिता सोनी, डाली वर्मा, ज्योति, सिद्धार्थ पाण्डेय, राम सिंह यादव एवं प्रवीण चौहान ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। समिति की सदस्य डा. पूनम सिंह ने कालिदास के विभिन्न साहित्य संदर्भित संस्कृति की ओर लोगों का ध्यान आकृष्ट कराया।

डा. छाया सिंह ने भारतीय संस्कृति का वर्तमान परिप्रेक्ष्य में मूल्यांकन कर उसकी महत्ता को स्पष्ट किया। डा. नरेंद्र देव पाठक ने भारतीय संस्कृति को संगीत की विधा में किस प्रकार समायोजित कर परम्परा के रूप में संस्कृति के अस्तित्व को अक्षुण बनाये रखा है, स्पष्ट किया। डा. रामजीत सिंह ने आदिवासी जनजाति से लेकर आधुनिक समाज में संस्कृति विकास के पक्ष को रखा। प्रकोष्ठ की समन्वयक डा. सुषमा सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक कुंवर शेखर गुप्ता ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read