HomeJaunpurJaunpur News : तीन दिवसीय समर कैम्प में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

Jaunpur News : तीन दिवसीय समर कैम्प में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

Jaunpur News : तीन दिवसीय समर कैम्प में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

जौनपुर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय रन्नो में एडुस्टफ उत्तर प्रदेश के बैनर तले आयोजित तीन दिवसीय समर कैम्प के प्रथम दिन एडुस्टफ समूह के यू ट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग में राज्य पुरस्कार प्राप्त थियेटर आर्टिस्ट रवि सिंह द्वारा ऑनलाइन कत्थक कक्षा चलाई गई। दूसरे दिन कला, क्राफ्ट, योग, मेंहदी आदि सिखाया गया। कैम्प के आखिरी दिन एडुस्टफ यू ट्यूब चैनल पर गीतकार, संगीतकार राहुल पाठक द्वारा संगीत कक्षा का लाइव सेशन हुआ। इसके साथ ही विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

समर कैंप में बच्चों ने कथक नृत्य, संगीत, रंगोली, चित्रकला, योग, क्राफ्ट समेत अनेक गतिविधियों में प्रतिभाग किया। विद्यालय के समस्त स्टाफ जाहिरा बेगम, प्रदीप गौतम, ओम प्रकाश यादव, आलोक कुमार, केके सिंह, आशीष दूबे, अलमदार आदि ने अपनी सक्रिय सहभागिता दी। प्रधानाध्यापिका नूरजहां बानो की अध्यक्षता में हुए इस समर कैंप में सभी बच्चों को विद्यालय परिवार द्वारा तीन दिवसीय समर कैंप में प्रतिभागिता तथा विभिन्न गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। अध्यापिका प्रीति श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read