HomeJaunpurJaunpur News : डीएम ने निर्माणाधीन डिस्कवरी लैब का किया निरीक्षण

Jaunpur News : डीएम ने निर्माणाधीन डिस्कवरी लैब का किया निरीक्षण

Jaunpur News : डीएम ने निर्माणाधीन डिस्कवरी लैब का किया निरीक्षण

सिकरारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में बन रहे निर्माणाधीन डिस्कवरी लैब का निरीक्षण किया। लैब के निर्माण कार्य की सराहना करते हुए लैब में रखे गये मशीनों का विधिवत निरीक्षण कर उनके विषय में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विज्ञान का प्रचार-प्रसार प्राथमिक स्तर से होना बहुत ही आवश्यक है। इसलिये बच्चों को तारों और ग्रहों के यथार्थ को जानने के उद्देश्य से डिस्कवरी लैब तैयार कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चे टेलीस्कोप, सूक्ष्मदर्शी, ग्लोब, तारा मण्डल की संरचना, ग्लाइडर आदि के जरिये तारो और ग्रह नक्षत्रों की जानकारी ले सकेंगे। बीडीओ अनिल सिंह व बीईओ राजीव कुमार यादव को निर्देशित किया कि लैब निर्माण में कही से भी कोई कमी न रहे। उन्होंने कहा कि ऐसा ही लैब हर न्याय पंचायत में होना चाहिये। लैब निरीक्षण के बाद वे सीधे कक्षा चार के क्लास रूम में पहुंचे। उन्होंने बच्चों से हिन्दी व अंग्रेजी में कविता पूछा तो बच्चों ने उनको कविता सुनाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, एआरपी सुशील उपाध्याय, अनुपम श्रीवास्तव, प्रधान पति जयशंकर यादव, सचिव अरुण यादव, शिवम सिंह, राकेश सिंह, दिनेश कुमार, श्यामधर यादव, मुकेश दुबे, मनोज जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read