HomeJaunpurJaunpur News:घर से गायब युवक की लाश मिली, हत्या का आरोप

Jaunpur News:घर से गायब युवक की लाश मिली, हत्या का आरोप

Jaunpur News:घर से गायब युवक की लाश मिली, हत्या का आरोप

तेजस टूडे सं.
अनुपम मौर्य
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मगरमू गांव निवासी शंकर यादव के पुत्र विवेक यादव 27 वर्षीय की ग्रामसभा गहली कठरवा निवासी राजू यादव और लवकुश यादव अपने अन्य साथियों के साथ रविवार के दिन रात्रि 9 बजे जमुनीपुर डीह बाबा पर जाने के गेट के बगल में गुटी के पास विवेक यादव बैठा था। इतने में राजू यादव एवं लवकुश यादव अपने कई साथियों के साथ पहुंचने पर विवेक को मारना—पीटना शुरू कर दिये। उसे अचेतावस्था में मोटरसाइकिल से दक्षिण दिशा में चले गये। घर न पहुंचने पर विवेक के घर वाले तलाशना शुरू किया। पता लगा कि उसे कई लोग मिलकर के मारपीट कर उठा ले गये। तत्काल विवेक के पिता और गांव वाले बरसठी थाने जाकर गुमशुदकी का मुकदमा दर्ज कराये। मुकदमा दर्ज होने पर थानाध्यक्ष कश्यप सिंह ने अपने हमराहियों के साथ दबिश देना शुरू किया परंतु कोई सफलता हाथ नहीं लगी। क्या मामला था, इसका कोई विशेष जानकारी नहीं मिली। पुलिस हाथ—पांव मारती रही लेकिन विवेक का कहीं पता नहीं चला। बरसठी पुलिस राजू यादव को गिरफ्तार कर ली है। मंगलवार को पता चला कि थाना सुरियावा क्षेत्र के ठाकुरैनी तारा के पास राहगीरों द्वारा की एक युवक की बाडी पड़ी हुई है। सूचना पर सुरियावा पुलिस मौके पर पहुंची बरसठी थाने पर सूचना मिलने पर मृतक के घर वाले मौके पर जाकर देखा तो वह विवेक ही था। बरसठी पुलिस जांच पड़ताल में लगी हुई है। देखना है कि मृतक को मारने वाले की तह तक पहुंचने पर कितना समय लग सकता है, मृतक की समाचार मिलने पर विवेक के घर वालों का बुरा हाल है। अभी 3 साल पहले विवेक की शादी हुई थी। विवेक की मां निर्मला देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। घर और गांव वाले काफी दुखित हैं, क्योंकि विवेक एक मिलनसार युवक था।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read