Jaunpur News:घूर रखने को लेकर पड़ोसी ने महिला को पीटा
महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर की कार्यवाही की मांग
तेजस टूडे सं.
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के धौरइल गांव में घूर रखने को लेकर पड़ोसी महिला को मारपीट कर किया घायल।
सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला भेजकर जांच पड़ताल में जुट गई। बता दें कि धौरइल गांव निवासी कंचन गौतम पत्नी मनोहर गौतम घूर रखने को लेकर पड़ोसी ने कंचन की मां बहन को अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारने—पीटने लगे। इसमें पीड़ित महिला की मां बेटी को गंभीर चोट आई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला भेज दिया। महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











