Jaunpur News:केराकत क्षेत्र में बकरा चोर सक्रिय, जांच में जुटी पुलिस
बकरा चोरी का विरोध करना वृद्ध को पड़ा भारी, चाकू से किया घायल
तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अमिहित गांव में स्थित बड़ौदा यूपी बैंक के सामने नेकू
सरोज के घर पर मंगलवार की भोर बोलेरो सवार बदमाश बकरा चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे कि नेकू सरोज की नींद खुल गई और बकरा चोरी कर रहे चोरों का विरोध किया तो चोर चाकूओं से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गये।
वृद्ध के कराहने की आवाज सुनकर जब परिजन उनके पास गये तो चेहरे से बह रहे खून देख पैरों तले से जमीन खिसक गई। इसके बाद बकरा चोरी की घटना का पता चला। परिजन आनन—फानन में गंभीरावस्था में वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहां स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। इसके पहले भी देवकली गांव में बकरा चोरों ने 8 बकरी चोरी कर फरार हो गये थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई।
——इनसेट——
चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
अमिहित गांव में स्थित बड़ौदा यूपी बैंक के सामने बकरा चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका फुटेज सोसल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि नेकू सरोज अपने घर के बाहर सो रहे है। भोर में करीब 3 बजे घर के पास एक बोलेरो आकर रूकी जिसमें बैठे लगभग 4—5 लोग हाथ में हाकी लेकर उतरे और बकरा चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे।
इसी दौरान एक चोर जिसका चेहरा सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है, वह सो रहे नेकू सरोज के करीब जाकर वापस लौट घर के अंदर से बकरा बाहर निकाल रहा था तभी नेकू सरोज की नींद खुल गई गई और बकरा चोरी का विरोध करने लगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











