Jaunpur News : डीडी पंचायत वाराणसी ने खटोलिया में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण
राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। डीडी पंचायत वाराणसी एके सिंह ने स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के खटोलिया गांव में चल रहे विकास कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत में चल रही योजनाओ को जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया। मंगलवार को डीडी पंचायत वाराणसी एके सिंह ने धर्मापुर ब्लाक क्षेत्र के खटोलिया गांव में चल रहे विकास कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान डीडी पंचायत एके सिंह ने ग्राम पंचायत में बन रहे सामुदायिक शौचालय, मिशन कायाकल्प योजन के अंतर्गत हुए कार्यों व खेल का मैदान का गहनता से जांच किया।
डीडी पंचायत ने चल रही योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण कराने व ग्राम पंचायत में ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करवाने व उनकी देखभाल करने का निर्देश दिया। उन्होंने सेक्रेटरी से कहा कि अक्सर पौधरोपण करवाने के बाद लोग पौधों की देखभाल करना भूल जाते हैं जिससे वह पौधे सुख जाते हैं। ऐसा कदापि नहीं होना चाहिए। जो पौधे लगे, उनकी देखभाल भी करते रहने का निर्देश दिया। ग्राम पंचायत के प्रमुख व सामूहिक स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगवाने पर डीडी पंचायत एके सिंह ने सेक्रेटरी अरविंद यादव व ग्राम प्रधान सोभावती देवी की सराहना किया। निरीक्षण के दौरान एडीओ पंचायत लालजी राम, ग्राम प्रधान सोभावती देवी, सेक्रेटरी अरविंद यादव, खरपत्तू यादव, नीलकमल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















