अयोध्या में शुरू हुई मेदांता हास्पिटल लखनऊ की हृदय रोग की ओपीडी
केयर अस्पताल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक लगा निःशुल्क परामर्श शिविर
एच.एस.बी.
लखनऊ। अयोध्यावासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब हृदय सम्बन्धित बड़ी बीमारियों के इलाज के लिए उन्हें बड़े सेंटर नहीं दौड़ना पड़ेगा। लखनऊ के मेदांता हास्पिटल के वरिष्ठ एवं सुपरस्पेशलिस्ट डा. अविनाश सिंह (डीएम कार्डियोलाजी) प्रत्येक माह के दुसरे मंगलवार को को हर महीने केयर हास्पिटल कालेज रोड कसाबबाड़ा में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे। अभी तक अयोध्यावासियों को हृदय सम्बन्धित बीमारियों के परामर्श एवं इलाज के लिए लखनऊ या दिल्ली जाना पड़ता था।
अब से स्वास्थ्य परामर्श सेवा हर महीने उपलब्ध रहेगी। आगे आने वाले समय में मेदांता हास्पिटल लखनऊ ऐसे ही और बीमारियों के सुपरस्पेशलिटी स्पेशलिस्ट की सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। पहली निःशुल्क ओपीडी एवं कैंप में 100 से ज्यादा मरीजो को हृदय सम्बन्धी बीमारी का निशुल्क परामर्श व जांचें की गईं। मेदांता से आये हृदय रोग विशषज्ञ डा. अविनाश सिंह ने बताया यदि परिवार माता-पिता, भाई, चाचा या दादा-दादी, को अगर 60 वर्ष की आयु से पहले दिल की बीमारी हुई है तो आपको भी इस बीमारी से जल्दी पीड़ित होने की आशंका लगभग 10 गुना अधिक होती है। पुरुष के लिए 45 वर्ष से ज्यादा और महिलाओं के लिए 55 वर्ष से अधिक उम्र होने पर दिल का दौरा पड़ने की संभावना अधिक होती है।
व्यस्त जीवन शैली के कारण अनियमित आहार, जंक फूड खाना या अधिक मसालेदार भोजन दिल के दौरे का कारण बनता है। मेदांता मार्केटिंग हेड अलोक खन्ना ने बताया कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में अयोध्या से मरीज मेदांता हास्पिटल लखनऊ में आते हैं। मेदान्ता हास्पिटल लखनऊ द्वारा अयोध्या में ओ.पी.डी. शुरू करने का उद्देश्य ऐसे रोगियों को अयोध्या में ही परामर्श देना है व ऐसे रोगी जो सेकंड ओपीनियन के लिए लखनऊ, दिल्ली का रुख करते हैं, उन्हें घर बैठ ये सुविधा प्राप्त कराना है। केयर हास्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डा. अफरोज खान का कहना है कि अयोध्या मंडल का मुख्यालय होने की वजह से अयोध्या सहित आस-पास के जिलों के मरीज बड़ी संख्या में आते हैं लेकिन कुछ विशेष सुविधायें जब नहीं मिल पाती हैं तो उन्हें लखनऊ लेकर जाना पड़ता है। इसी क्रम में अब केयर हास्पिटल में मेदांता हास्पिटल लखनऊ से वरिष्ठ हृदय रोग के डाक्टरों द्वारा ओपीडी सेवा प्रदान की जाएगी, यह जिले के लिए गर्व की बात है। भविष्य में अन्य गंभीर रोगों की ओपीडी सेवा मेदांता हास्पिटल लखनऊ के सहयोग से जल्द शुरू की जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















