HomeJaunpurJaunpur News : कालेज की लापरवाही से परीक्षा परिणाम में हो रही...

Jaunpur News : कालेज की लापरवाही से परीक्षा परिणाम में हो रही देरीः कुलपति

Jaunpur News : कालेज की लापरवाही से परीक्षा परिणाम में हो रही देरीः कुलपति

प्रैक्टिकल के नम्बर न भेजने पर महाविद्यालयों पर होगी कार्यवाही
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों द्वारा आंतरिक मूल्यांकन, सेशनल और प्रैक्टिकल के नंबर अभी तक न भेजे जाने की वजह से परीक्षा परिणाम घोषित करने में दिक्कत हो रही है। महाविद्यालयों के इस कृत्य से विश्वविद्यालय प्रशासन का रुख सख्त हो गया है। एजेंसी अपूर्ण रिजल्ट नहीं घोषित करना चाहती। कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने परीक्षा नियंत्रक, सहायक कुलसचिव और निगरानी समिति के साथ बैठक कर ऐसे महाविद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं, ताकि विद्यार्थियों का अहित न हो।

परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह ने कहा कि निर्देशित करने के बाद भी महाविद्यालयों की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के अंतर्गत मेजर विषय, इलेक्टिव विषय, कोकरिकूलर विषयों के 25 फीसदी सतत आंतरिक मूल्यांकन के अंक प्राचार्य और प्राचार्या द्वारा विश्वविद्यालय के गोपनीय विभाग को उपलब्ध नहीं कराए गए। इस संबंध में रिमाइंडर दिया जा चुका है। अब इनको 18 जुलाई की अंतिम समय सीमा दी जा रही है। अगर इस दौरान आंतरिक मूल्यांकन के अंक नहीं भेजे गए तो इसके लिए महाविद्यालय जिम्मेदार होंगे और उन पर आर्थिक दंड भी लगाया जा सकता है। विवि प्रशासन छात्र हित की अनदेखी नहीं करना चाहता, वह समय से परीक्षा परिणाम देने के लिए कृत संकल्प है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read