HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : अभिलेख उपलब्ध कराने की तिथि तय

JAUNPUR NEWS : अभिलेख उपलब्ध कराने की तिथि तय

JAUNPUR NEWS : अभिलेख उपलब्ध कराने की तिथि तय

जौनपुर। जिला युवा कल्याण एवं प्रा०वि०द० अधिकारी ने बताया कि युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल महानिदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा निर्देश प्राप्त हुआ है कि जनपद स्तर पर प्रान्तीय रक्षक में वैध रुप से 22 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किये पी०आर०डी० स्वयंसेवकों को डाटा फीडिंग हेतु अभिलेख उपलब्ध कराने के लिये अन्तिम रुप से 31 मार्च तक समय प्रदान किया जाता है।

सम्बन्धित जवान 22 दिवसीय प्रशिक्षण से सम्बन्धित अभिलेख जिला युवा कल्याण एवं प्रा०वि०द० अधिकारी के कार्यालय में जमा सकते हैं। उक्त तिथि तक यदि किसी भी पी0आर0डी0 जवान द्वारा वांछित सही अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो उन्हें अब अवसर नहीं प्रदान किया जायेगा तथा उन्हें प्रान्तीय रक्षक दल से पृथक माना जायेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read