पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी बाबर फकीरे गिरफ्तार
पुनीत यादव
सीतापुर। पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान द्वारा क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम के लिए क्राइम ब्रांच और महोली पुलिस को निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में महोली स्पेक्टर अनूप शुक्ला व क्राइम ब्रांच की चेकिंग में नहर पर एक मोटरसाइकिल से 2 लोग आ रहे थे। पुलिस ने उनको रोकना चाहा तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दिया। महोली इंसपेक्टर फायरिंग से बाल-बाल बचे।
एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने बदमाशों पर अपने बचाव के लिए जवाबी फायरिंग की जिससे बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे महोली सीएससी में भर्ती कराया गया। उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल, तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ करने पर बताया गया कि वह कई थानों में वांछित चल रहा था जिससे उस पर 25000 का इनाम भी रखा गया है। गोकशी का भी काम करता है। पुलिस के अनुसार उक्त बदमाश बाबर पुत्र फकीरे निवासी टांडा गुरसंडा थाना पिसावा है। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही कर चालान न्यायालय भेज दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













