HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : खाई में गिरने से अधेड़ की हुई मौत, परिजनों...

JAUNPUR NEWS : खाई में गिरने से अधेड़ की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

JAUNPUR NEWS : खाई में गिरने से अधेड़ की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

विनोद कुमार/राजेश साहू
केराकत, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली थाना क्षेत्र के कुसैला गांव निवासी ताराचंद की बीती रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घर वालों को घटना की जानकारी शुक्रवार को सुबह हुई। सूचना पाते ही कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार ताराचंद 50 वर्ष केराकत तहसील कार्यालय में संग्रह अमीन कार्यालय में प्राइवेट मुंशी थे। बीती शाम वे साईकिल से केराकत से घर जा रहे थे। केराकत खुज्जी रोड पर स्थित बकुलियां टाई नाला पुलिया के पास अनियंत्रित होकर लगभग 20 फ़ीट गहरी खाई में गिर गये जिसके चलते उनकी मौत हो गई। सुबह किसी राहगीर ने शव देखा तो कोतवाली पुलिस को सूचना दिया। जांच पड़ताल में पता चला कि ताराचंद केराकत से घर जाते समय नशे में चूर था। परिवार का रो—रो कर बुरा हाल है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read