HomeJaunpurJaunpur News : आनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि तय, जानिए कब...

Jaunpur News : आनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि तय, जानिए कब से…

Jaunpur News : आनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि तय, जानिए कब से…

सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा परिसर में संचालित समस्त पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत 2020-21 सम सेमेस्टर के विद्यार्थी जो कि आनलाइन परीक्षा फार्म भरने से वंचित रह गए हैं, उनको सुविधा देने के लिए विश्वविद्यालय ने तिथि बढ़ाई है। उप कुलसचिव वीरेन्द्र मौर्य के अनुसार आनलाइन संस्थागत या भूतपूर्व विद्यार्थी जो परीक्षा फार्म नहीं भर पाए हैं, उन्हें परीक्षा फार्म भरने एवं परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि 19 से 26 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

विद्यार्थियों द्वारा परीक्षा फार्म की हार्ड कापी और शुल्क रसीद विभाग में जमा करने की तिथि 27 से 29 अक्टूबर तक है। विभाग द्वारा फार्म सत्यापन 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक किया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए यह अंतिम अवसर है इसके बाद किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read