HomeJaunpurJaunpur News : पूरी दुनिया के लिये रहमत बनकर आये प्यारे नबीः...

Jaunpur News : पूरी दुनिया के लिये रहमत बनकर आये प्यारे नबीः कारी जिया

Jaunpur News : पूरी दुनिया के लिये रहमत बनकर आये प्यारे नबीः कारी जिया

जौनपुर। सेंट्रल सीरत कमेटी के तत्वावधान में शहर के कोतवाली चौराहे पर स्थित कैंप कार्यालय पर सोमवार को मिलादे अकबर व नाते नबी जलसा सीरत उन नबी (स.अ.व.) आयोजन हो रहा है जो 1 से 12 रवि उल अव्वल 19 अक्टूबर तक चलेगा। मिलाद शरीफ के 11वें दिन जलसे की शुरूआत तिलावते कलाम-ए-पाक से कारी जिया जौनपुरी पेश इमाम शेर मस्जिद शाही पुल ने किया जिसमें उलमा-ए-इकराम हजरत मौलाना कारी जिया ने दिल इमान अफरोज तकरीर किया।

नात ख्वा नसीम रजा जौनपुरी एवं हसीन मीरमस्ती ने नाते नबी का नजराना पेश किया जिसके बाद सरवरे कायनात पर दुरूद व सलाम भेजा गया। महफिल को खिताब करते हुए मौलाना कारी जिया ने कहा कि हमारे नबी किसी एक कौम के लिए नहीं आये। आपको सारी इंसानियत के लिए पूरी दुनिया में भेजा गया। 12 रबी उल अव्वल पर जश्न-ए-आमद-ए-नबी मनाया जा रहा है।

इसी क्रम में कमेटी के अध्यक्ष असलम शेर खां ने आने वाले साल में कमेटी का अध्यक्ष जावेद अजीम बनाया। इस अवसर पर शकील अहमद, जफर मसूद, शकील मंसूरी, सभासद साजिद अलीम, इरशाद मंसूरी, जावेद अजीम, फिरोज अहमद, समीर खान, शकील मुमताज, रफीक मंसूरी, अमजद आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read