HomeJaunpurअल्ताफ हुसैन चुने गये समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव

अल्ताफ हुसैन चुने गये समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव

अल्ताफ हुसैन चुने गये समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव

भदोही। समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव पद पर नगर के युवा सपा नेता अल्ताफ हुसैन अंसारी को मनोनित किया गया है। उनके मनोनयन की सूचना से भदोही जिले के कार्यकर्त्ता काफी गदगद है। साथ ही सपा मुखिया अखिलेश यादव के प्रति धन्यवाद ज्ञापित कर रहे है। सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि समाजवादी युवजन सभा की राष्ट्रीय कार्यकारणी घोषित हुई है।

प्रदेश व देश के विभिन्न जिलो से 13 सचिव मनोनित हुए है। जिसमें भदोही के युवा सपा नेता अल्ताफ हुसैन अंसारी को राष्ट्रीय सचिव के पद पर मनोनित कर सपा मुखिया ने भदोही के प्रति सम्मान व प्रेम को पुनः दर्शा दिया है। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष विकास यादव ने युवजन सभा राष्ट्रीय सचिव पद पर मनोनित होने पर अल्ताफ हुसैन को बधाई दिया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा मुखिया युवाओं व सपा के प्रति समर्पित नेता व कार्यकर्ताओ को तरजीह देते है। भदोही के युवा नेता अल्ताफ हुसैन को सीधे जमीन से राष्ट्रीय स्तर का नेता बना दिया। निश्चित तौर पर अल्ताफ हुसैन का कद बढा दिया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read