Jaunpur News : भीख मांगने वाली महिलाओं ने बच्चों को खिलाया नशीला पदार्थ
विवेक सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के सादात मसौड़ा गांव में लगभग आधा दर्जन से अधिक महिलाओं ने गांव भीख मांगने के लिए घूम रही थी उक्त गांव के प्राथमिक विद्यालय पर आंगनबाड़ी केंद्र में तीन वर्ष का निर्भय पटेल पुत्र बृजेश पटेल आंगनबाड़ी केंद्र पर पढ़ने के लिए गया था और भीख मांगने वाली महिलाओं ने उसे लड्डू में नशीला पदार्थ खिला दिया जिससे बच्चा बेहोश हो गया।
इस प्रकार की घटना देख आस-पास के लोग तुरंत सक्रिय हो गए और आधा दर्जन महिलाओं को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और दो महिलाएं मौके से भाग निकली। इस प्रकार की घटना की सूचना ग्रामीणों ने जफराबाद पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आधा दर्जन महिलाओं को पकड़कर जफराबाद थाने ले गयी। युवक को बेहोशी हालत में जिले के किसी प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां समाचार लिखे जाने तक उसका इलाज चल रहा था।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















