HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : सम्पूर्ण समाधान दिवस पर उमड़ी फरियादियों की भीड़, लगी...

JAUNPUR NEWS : सम्पूर्ण समाधान दिवस पर उमड़ी फरियादियों की भीड़, लगी लम्बी कतारें

JAUNPUR NEWS : सम्पूर्ण समाधान दिवस पर उमड़ी फरियादियों की भीड़, लगी लम्बी कतारें

14 फरियादियों के चेहरे पर दिखी चमक, शेष मायूस नजर आये
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी मनीष वर्मा की अध्यक्षता में हुई जहां अपनी समस्या लेकर आये 145 फरियादियों में 14 के मामले का मौके पर निस्तारण हो जाने से उनके चेहरे की चमक साफ झलक रही थी।

जिलाधिकारी ने अपने मातहतों को फरियादियों द्वारा दिये प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में पारदर्शिता का निर्देश दिया है। वहीं समय से निस्तारण न किये जाने पर सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाई करने को चेताया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी माज अख्तर, तहसीलदार अमित त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा, कानून गो शिवमूरत मौर्या, लेखापाल सतीश कुमार, हिमांशू गौतम, नरेन्द्र यादव समेत तमाम रजस्वकर्मी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read