बढ़ती ठण्ड को देखते हुए डीएम ने जरुरतमंदों को बांटे कम्बल
ओमकार सिंह
अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन द्वारा बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर पालिका परिषद अकवरपुर के अंतर्गत रेलवे स्टेशन अकबरपुर तथा फव्वारा तिराहा शहजादपुर का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी द्वारा वह पर उपस्थित जरूरतमंद लोगों को केवल का वितरण किया गया।
उन्होंने बढ़ती ठंड को देखते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में अलाव जलाया जाए। ताकि लोगों को ठंड से बचाया जा सके। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अशोक कुमार कनौजिया, उप जिलाधिकारी अकबरपुर पवन कुमार जायसवाल तथा तहसीलदार अकबरपुर मौके पर उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











