Jaunpur News : भीषण गर्मी में तहसीलदार न्यायालय में उमड़ी भीड़
अधिवक्ता व वादकारी हलकान
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। तहसीलदार न्यायालय में भीषण गर्मी में तहसीलदार न्यायालय में अधिवक्ताओं व वादकारियों की भीड़ कई घंटों लगी रही। उमस व गर्मी से सभी हलकान रहे। तहसीलदार सुदर्शन कुमार 11 बजे न्यायालय में मुकदमों का निस्तारण करने के लिये बैठ गये। बुधवार को 131 मुकदमों की सुनवाई होनी थी। सभी वादों से सम्बंधित अधिवक्ता व वादकारी न्यायालय से लेकर बरामदे तक भीड़ लगा लिये। इसी बीच बिजली भी गुल हो गई।

पारा 40 के ऊपर होने से उमस, गर्मी एवं न्यायालय में उमडी भीड़ पूरी सुनवाई के दौरान हलकान रहे और पसीना पोछते रहे। कितने अधिवक्ता चक्कर खासकर बाहर निकल गये। न्यायालय में उमडी भीड़ से अधिवक्ता आक्रोशित थे। कई वरिष्ठ अधिवक्ता वादकारियों की भीड़ के करण न्यायालय में ही नहीं घुस पाये। वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, रामजी गुप्ता, नागेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, हरिनायक तिवारी, जगदंबा प्रसाद मिश्रा, प्रेम चंद्र विश्वकर्मा ने आक्रोश जताते हुये मांग किया कि तहसीलदार न्यायालय गेट पर गार्ड लगाकर भीड़ पर अंकुश लगवाएं और जिस मुकदमे की पुकार हो, उसी पक्ष के अधिवक्ताओं को अंदर प्रवेश दिया जाय। बेहतर रहे कि वादकारी बाहर रहे, अन्यथा गर्मी में भीड़ के करण विकट समस्या पैदा हो जायेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















