Jaunpur News : दावत खाकर लौट रहे युवकों पर पड़ोसी ने धारदार हथियार से किया हमला
पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप पर पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से दर्ज किया मुकदमा
परिवार के कई सदस्य गम्भीर रूप से घायल, पीड़ित ने दी नामजद तहरीर
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नरहन चकरारेत में बीती रात दावत खाकर अपने घर लौट रहे युवकों को पड़ोस के रहने वाले दबंग धारदार हथियार व लाठी डंडों से पीटकर अधमरा कर मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गेश सिंह उर्फ मुन्ना, अनिल सिंह और उनके बेटे चंचल सिंह बीती रात गांव के ही शमशेर सिंह के घर दावत खाने गए थे।

जानकारी के मुताबिक दुर्गेश उर्फ मुन्ना दावत खाकर घर चले गए जबकि अनिल सिंह और उनके बेटे चंचल सिंह देर रात लगभग 11 बजे अपने घर लौट रहे थे। अनिल सिंह की शिकायत है कि अजीत सिंह उर्फ भोदू, अजय सिंह और प्रदीप सिंह पुत्रगण बेचू सिंह व अजीत सिंह के लड़के व महिलाएं पहले से ही घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही दावत खाकर वापस लौट रहे थे तभी अचानक रास्ता रोक दिये। कहासुनी हो ही रही थी कि उन लोगों ने धारदार हथियार व लाठी डंडों से हमला कर दिया।
हल्ला-गुल्ला सुनकर दुर्गेश उर्फ मुन्ना बीच बचाव करने पहुंचे तो हमलावरों ने उन पर ही हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में तीन लोगो को गंभीर चोटे आई जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गये। घायलों को उनके परिजनों ने केराकत सामुदायिक केंद्र पहुंचाया और कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में से एक दुर्गेश उर्फ मुन्ना सिंह ने 5 के खिलाफ नामजद तहरीर दी लेकिन कोतवाली पुलिस पूरे मामले में निष्क्रिय रही जिसके बाद मामला पुलिस अधीक्षक तक पहुंच गया। पुलिस अधीक्षक की कड़ाई के बाद शनिवार को कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संदर्भ में कोतवाल संजय वर्मा ने बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों ओर से मुकदमा दर्ज कराकर मामले की जांच की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














