HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : परीक्षा नियंत्रक ने मूल्यांकन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

JAUNPUR NEWS : परीक्षा नियंत्रक ने मूल्यांकन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

JAUNPUR NEWS : परीक्षा नियंत्रक ने मूल्यांकन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

परीक्षकों का ऑनलाइन डाटा तैयार हो रहा: डॉ रसिकेश
विरेन्द्र यादव
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि के नवीन मूल्यांकन भवन में परीक्षा नियंत्रक वी.एन. सिंह ने सोमवार को मूल्यांकन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। साथ ही मूल्यांकन के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिया। मूल्यांकन केंद्र द्वितीय के समन्वयक डॉ. रसिकेश के साथ उन्होंने मूल्यांकन केंद्र की व्यवस्था पर लंबी बातचीत की।

ज्ञातव्य हो कि नई शिक्षा नीति के तहत स्नातक के प्रथम एवं तृतीय तथा परास्नातक के प्रथम सेमेस्टर की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पिछले 10 दिनों से चल रहा है। समाज शास्त्र, हिंदी, भूगोल, सैन्य विज्ञान, पत्रकारिता, दर्शन शास्त्र विषयों में मूल्यांकन समाप्ति की ओर है। वाणिज्य एवं अर्थशास्त्र विषय का मूल्यांकन सोमवार से शुरू हो चुका है। कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य के निर्देश पर इस बार से परीक्षकों के प्रपत्र ऑनलाइन लिए गए तथा उसकी सत्यापित प्रति को मूल्यांकन केंद्र पर सत्यापित होने के बाद ही परीक्षकों को उत्तरपुस्तिकाएं निर्गत की जा रही है।

मूल्यांकन समन्वयक डॉ. रसिकेश ने बताया कि परीक्षकों की सहूलियत और सुचिता के लिए ही विवि इस बार से ऑनलाइन डाटा परीक्षकों का तैयार कर रहा जिससे आगामी दिनों में मूल्यांकन को त्रुटिरहित बनाया जा सके। निरीक्षण के दौरान सह समन्वयक डॉ. संजीव सिंह, डॉ अजित प्रकाश यादव, मूल्यांकन प्रभारी अनिल निगोह, मन्नू मिश्रा, मनोज, शैलेश यादव सहित कर्मचारी व प्राध्यापक उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read