JAUNPUR NEWS : शिकायत/सुझाव के लिये टोल फ्री नम्बर जारी
जौनपुर। शहर में अमृत कार्यक्रम अन्तर्गत संचालित सीवरेज परियोजना के कार्यों में आम जनता/नगर निवासियों को किसी भी शिकायत/सुझाव हेतु टोल फ्री नम्बर 18002577846 जारी किया जाता है। इस पर कॉल कर आम जनता/नगर निवासी अपनी शिकायत/सुझाव दर्ज करा सकते हैं जिनका ससमय निस्तारण विभाग द्वारा कराया जायेगा। उक्त जानकारी अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड उ0प्र0 जल निगम (नगरीय) ने दी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










