HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : प्रो. सरिता बनायी गयीं महिला पतंजलि योग समिति की...

JAUNPUR NEWS : प्रो. सरिता बनायी गयीं महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी

JAUNPUR NEWS : प्रो. सरिता बनायी गयीं महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी

जौनपुर। योग गुरु बाबा रामदेव की अनुशंसा पर श्री गणेश राय पीजी कॉलेज डोभी में कार्यरत प्रोफेसर डॉ सरिता सिंह को महिला पतंजलि का जिला प्रभारी बनाया गया। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से आईं साध्वी देव पवित्रा और साध्वी देव पुण्या द्वारा यह प्रभार दिया गया।

बनपुरवां स्थित श्री जीताराम मीडिल स्कूल पर महिलाओं के लिए आयोजित स्वास्थ्य की कार्यशाला में योगाभ्यास कराते हुए महिला पतंजलि योग समिति की राज्य प्रभारी शशि आर्या ने बताया कि स्वास्थ्य की दृष्टि से महिलाएं परिवार की धूरी होती हैं, इसलिए सभी महिलाओं को योगाभ्यास को अपनी जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बना लेना चाहिए।

इसी क्रम में प्रतिभा सिंह को तहसील मडि़याहूं, मीनुलता मौर्य को तहसील केराकत और सुमन यादव को तहसील सदर का प्रभारी बनाया गया। जिला महामंत्री शशिकला सिंह और कोषाध्यक्ष मुन्नी देवी पटेल को बनाया गया।

इस अवसर पर पतंजलि योग समिति के सह राज्य प्रभारी अचल हरीमूर्ति, जिला प्रभारी शम्भूनाथ, तहसील प्रभारी ज्ञान प्रकाश, रविन्द्र कुमार, स्वदेश कुमार, चन्द्र भामिनी सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read