HomeJaunpurJaunpur News:बक्शा थाने में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस

Jaunpur News:बक्शा थाने में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस

  • बक्शा थाने में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस

  • पुलिसकर्मियों ने ली संवैधानिक मूल्यों की शपथ

तेजस टूडे सं.
विनोद पाल/विकास यादव
नौपेड़वा, जौनपुर। स्थानीय थाना परिसर में गुरुवार को संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने पुलिस टीम के साथ संविधान की शपथ दिलाई तथा संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों और कर्तव्यों के प्रति निष्ठा रखने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष ने संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान दिवस केवल एक आयोजन या औपचारिकता नहीं, बल्कि संवैधानिक मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने का अवसर है। प्रत्येक नागरिक को संविधान में प्रदत्त अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए। संविधान के आदर्शों का पालन कर ही एक सशक्त, समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना की जा सकती है।
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और देश की एकता, अखंडता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही शासन द्वारा आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया।
कार्यक्रम में एएसआई वीरेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक दुर्गा प्रसाद यादव, उपनिरीक्षक रामभवन यादव, उपनिरीक्षक राम इच्छा यादव सहित थाने के समस्त पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read