HomeJaunpurJaunpur News : कांग्रेसजनों ने पदयात्रा करके की नुक्कड़ सभा

Jaunpur News : कांग्रेसजनों ने पदयात्रा करके की नुक्कड़ सभा

Jaunpur News : कांग्रेसजनों ने पदयात्रा करके की नुक्कड़ सभा

विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। महंगाई से देश की जनता में हाहाकार मचा हुआ है लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार कुम्भकर्णी नींद में सो रहे हैं लगातार खाद्य पदार्थों, डीजल, पेट्रोल का दाम आसमान छू रहा है जिसे किसान परेशान हैं। उक्त बातें उत्तर प्रदेश दलित कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सोनकर ने मछलीशहर के दीयांवा महादेव मंदिर पर कांग्रेस द्वारा आयोजित नुक्कड़ सभा में कही।

पहले दिन बरसठी ब्लाक के अरुआवा से दीयावा महादेव मंदिर तक पदयात्रा निकाली गई जिसका नेतृत्व ब्लाक अध्यक्ष सुनील यादव, जिला सचिव लव कुमार गुप्ता, प्रेम चन्द्र यादव एवं सुरेश गौड़ किये। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला महासचिव प्रमोद सिंह ने लोगों के अंदर जोश भरते हुये 2022 में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का आह्वान किया।

यात्रा में नौजवानों, बुजुर्गों एवं महिलाओं की काफी संख्या रही जो लगातार वर्तमान सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए आगे बढ़ रही थी। यात्रा में मंगला गुरु, अली अंसारी, विनोद सरोज, सत्य प्रकाश दूबे, राकेश, आजाद चन्द्रशेखर चौहान, शैलेश कनौजिया, कमलेश कनौजिया, सईद अनवर, दिलीप गौतम, लल्लू कनौजिया, संदीप मौर्या, नरसिंह सिंह, बच्चन गौतम, अनीशा गौतम, माही सोनकर, तुषार कुमार आदि शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

Must Read