Jaunpur News : मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा देना ही उद्देश्यः डा. हिमांशु
अर्बन हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेण्टर का हुआ उदघाटन
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। आज की इस भागदौड़ की जिंदगी मे हर इंसान को अपने स्वास्थ पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। समय-समय पर अपने स्वास्थ की जांच और चिकित्सीय परामर्श अवश्य लें। उक्त बातें क्षेत्र के मजडीहा स्थित अर्बन हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेंटर के हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. सुधांशु चित्रवंशी ने कही। उन्होंने बताया कि इस हास्पिटल में गरीब व असहाय मरीजों को विशेष सुविधा दी जाएगी।

आयुष्मान योजना के अंतर्गत आने वाले पात्र मरीजों का भी उपचार किया जाएगा। इसके पहले क्षेत्रीय विधायक और पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई ने फीता काटकर अस्पताल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डा. ज्ञानचंद चित्रवंशी, डा. सुधाकर मिश्रा, जागृति चित्रवंशी, आलम खान, अमजद खान, दिनेश यादव, दिलीप प्रजापति, अंकेश यादव, चंदन यादव, प्रियंका चित्रवंशी, सुमन सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।





