HomeJaunpurJaunpur News : नीट परीक्षा में सफल होने पर किया गया सम्मानित

Jaunpur News : नीट परीक्षा में सफल होने पर किया गया सम्मानित

Jaunpur News : नीट परीक्षा में सफल होने पर किया गया सम्मानित

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। ग्राम पंचायत जमुनिया निवासी मनोज सिंह की पुत्री सौम्या सिंह ने नीट परीक्षा में 720 में से 644 अंक प्राप्त कर एमबीबीएस में चयनित होकर परिवार सहित पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उक्त बातें क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक डा. अभिषेक सिंह ने कही। इसके साथ ही महासभा के पदाधिकारियों ने सौम्या सिंह के जमुनिया स्थित घर पर जाकर प्रतिभा सम्मान से उन्हें सम्मानित किया।

इसके पहले कार्यक्रम की शुरुआत सौम्या सिंह को उनके चाचा चर्चिल सिंह द्वारा मिठाई खिलाकर की गयी जिसके बाद क्षत्रिय महासभा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य क्षेमेन्द्र सिंह, डा. रत्नेश सिंह, पंकज सिंह, नीरज सिंह ने प्रशंसा करते हुये सौमवा को उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पंकज सिंह, मनोज सिंह, अमित सिंह, विवेक सिंह इत्यादि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

Must Read