Jaunpur News : कांग्रेस पदाधिकारियों ने बीडीओ को सौंपा पत्रक
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालता चौधरी सहित पदाधिकारियों ने राज्यपाल को सम्बोधित पत्रक बीडीओ को सौंपा। जिसमें कहा है कि भाजपा सरकार के आने पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा विगत कई दिनों से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को निराधार और मनगढ़ंत नेशनल हेराल्ड मामले में तलब किया जा रहा है।

भाजपा सरकार द्वारा बिना किसी सबूत और तथ्यों के राजनीतिक प्रतिशोध लेने के लिये सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसको लेकर जगह-जगह कांग्रेस पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा विरोध जताया जा रहा है। इस मौके पर डा. संतोष कुमार गिरी, सुभाष सिंह ब्लॉक अध्यक्ष आजाद कुरैशी, खुर्शीद खान, सोमनाथ यादव, डा. अमरबली भास्कर, नरेन्द्र प्रताप, प्रकाश दूबे, जाने आलम, रामप्रवेश यादव, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















