Jaunpur News : विदाई कराने आये लड़की के पिता को दबंगों ने पीटा
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के शेखजादा मोहल्ला में अपनी लड़की की विदाई कराने आये पिता को ससुराल पक्ष के पड़ोसियों ने विदाई के बाद रास्ते में घेरकर लाठी डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी।

जानकारी के अनुसार मुख्तार पुत्र जजीर अहमद निवासी बहादुरपुर वाराणसी अपनी लड़की की शादी केराकत के शेखजादा मोहल्ला के निजामू पुत्र अजमल से बीते 19 जून को हुई थी। तत्पश्चात मंगलवार की दोपहर लड़की की विदाई कराने के लिये लड़की पक्ष से लोग शेखजादा मोहल्ला आये। विदाई होने के बाद लड़के पक्ष के पड़ोसियों ने विदाई कर अपने घर जा रहे लड़की पक्ष के लोगों को रास्ते में गाड़ी रोककर गाली गलौज देते हुए लाठी डंडों से पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजकर तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल में जुट गई। बताया जा रहा है कि बारात में शराब पीकर घराती व बाराती में मारपीट हुई थी जिसकी रंजिश को लेकर लड़की की विदाई कराने आये लड़की पक्ष से लड़के पक्ष के पड़ोसी ने मारपीट की।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















