Jaunpur News : शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के शान्ति निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सारीजहाँगीरपट्टी में विद्यालय परिवार के सेवानिवृत वरिष्ठ शिक्षक रामनारायण की पत्नी मीरा देवी (68) के निधन पर मंगलवार को प्रधानाध्यापक महेश दूबे की अध्यक्षता में शोकसभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शोकसभा में दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर दिनेश चन्द्र चतुर्वेदी, हरी प्रकाश शुक्ला, श्रीनारायण तिवारी आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















