Jaunpur News : मुलायम सिंह यादव के निधन पर पूविवि में हुई शोकसभा
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूर्वांचल के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। उन्होंने भारतीय राजनीति को न सिर्फ नई दिशा दी बल्कि सामाजिक परिवर्तन की इबारत भी लिखी।
उन्होंने महिलाओं को सियासत में भागीदारी दिलाने के लिए निरंतर आवाज बुलंद की। विश्वविद्यालय में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, सहायक कुलसचिव अमृतलाल, दीपक कुमार सिंह, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, प्रो. मानस पांडेय, प्रो. प्रदीप कुमार, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. गिरिधर मिश्र, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह, डॉ. आलोक दास, डॉ. सुशील कुमार, डा. धीरेन्द्र चौधरी, रामसमुझ, अनिल श्रीवास्तव, हेमंत श्रीवास्तव, श्याम श्रीवास्तव, स्वतंत्र कुमार आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













