Jaunpur News : पीजी कॉलेज के संस्थापक व पूर्व प्रधान का हुआ निधन
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के अभिमन्यु यादव पीजी कॉलेज लपरी के संस्थापक एवं देवकली के पूर्व प्रधान का हृदयाघात से निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। जानकारी के अनुसार देवकली गांव के दो पंच वर्षीय निर्विरोध पूर्व प्रधान रहे समाजसेवी एवं श्री अभिमन्यु यादव पीजी कॉलेज के संस्थापक 80 वर्षीय अभिमन्यु यादव खुद्दी का हृदयाघात से निधन हो गया।
निधन की खबर लगते काफी संख्या लोग उनके देवकली आवास पर पहुंचकर शोकग्रस्त परिवार व उनके पुत्र प्रबंधक मुन्नेलाल लाल मुन्ना को सांत्वना दिये। सपा नेता अमित यादव ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन काल में शिक्षा सेवा में काफी योगदान दिया और समाजसेवा में हमेशा लगे रहे। इस मौके पर लालचंद यादव लाले, डॉ. राकेश कुमार यादव, अशोक कुमार, राजेंद्र यादव, राम नवल, कन्हैया लाल, राजेश मिश्रा, राजन मिश्रा, धीरज सोनकर, वीरेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













