HomeJaunpurJaunpur News : प्रतियोगिता से बढ़ती है बच्चों की प्रतिभाः सदानन्द राय

Jaunpur News : प्रतियोगिता से बढ़ती है बच्चों की प्रतिभाः सदानन्द राय

Jaunpur News : प्रतियोगिता से बढ़ती है बच्चों की प्रतिभाः सदानन्द राय

पेंटिंग प्रतियोगिता में अनुष्का व स्पीच में दिव्यांश अव्वल

अमित शुक्ला
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय कस्बे में स्थित सिटी पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज में पेंटिंग व स्पीच प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें क्लास 12जी में दिवांश गोस्वामी प्रथम, अमृत पटेल द्वितीय, क्लास 11जी में उत्कर्ष दुबे प्रथम व अंजने मिश्रा द्वितीय, क्लास 10जी में अंकिता चतुर्वेदी प्रथम तथा क्लास 9जी में कुलदीप मिश्रा प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसी बीच क्लास 3जी से लेकर 5जी तक के बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें क्लास 3जी की छात्रा अनुष्का व पीहू गुप्ता द्वितीय, क्लास 4जी बच्चों में तेजस चौरसिया प्रथम व किंजल पटेल द्वितीय, क्लास 5जी के बच्चों में लकी जायसवाल प्रथम व अभिषेक द्वितीय स्थान प्राप्त किये। इस दौरान मुख्य अतिथि थाना प्रभारी सदानंद राय ने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। विद्यालय के डायरेक्टर आलोक गुप्ता ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मिश्रा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। स्पीच व पेंटिंग प्रतियोगिता रंजीत गुप्ता व राजीव जायसवाल के देख-रेख में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विवेक सिंह, राहुल सिंह, अभिषेक तिवारी, जय प्रकाश, कमलेश मिश्रा, प्रमोद तिवारी, नेहा सिंह, प्रज्ञा सिंह, अरविंद यादव, सुभाष मिश्रा, एससी तिवारी, शुभम मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

Must Read