HomeJaunpurJaunpur News : किशोरी की जिद के सामने परिजन लाचार

Jaunpur News : किशोरी की जिद के सामने परिजन लाचार

Jaunpur News : किशोरी की जिद के सामने परिजन लाचार

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को प्रेम दीवानी बनी एक किशोरी की जिद के आगे परिजन लाचार हो गये जबकि किशोरी अपने प्रेमी को बचाने में सफल हो गयी। मामला सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां स्वजातीय प्रेमी युगल काफी समय से प्रेम प्रसंग में लीन थे। बताया जाता है कि प्रेमी गांव में हीं एक दुकान खोल रखी है। वहीं से दोनो का प्रेम प्रसंग चल रहा था और प्रेमी अक्सर रात में प्रेमिका से मिलने उसके घर भीतर पीछे के रास्ते से चला जाता था।

Jaunpur News : किशोरी की जिद के सामने परिजन लाचार

बीती रात भी प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने पीछे के रास्ते से हीं घर में घुस गया। घर के भीतर किसी के रहने की आहट मिलते हीं परिजन शोर मचाते हुए उसे दौड़ा लिये लेकिन प्रेमी वहां से रफूचक्कर होने में कामयाब हो गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में ले लिया। इधर प्रेमिका अपने प्रेमी से हीं शादी रचाने की जिद पर अडिग हो गयी जिसे देखकर परिवार वालों को झुकना पड़ा तथा पुलिस भी प्रेमी को मुक्त कर वापस लौट गई। युगल प्रेमी के प्रेम प्रसंग की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर चल रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

Must Read