Jaunpur News : कांग्रेस ने मंहगाई व भ्रष्टाचार को लेकर शुरू की प्रतिज्ञा पदयात्रा

Jaunpur News : कांग्रेस ने मंहगाई व भ्रष्टाचार को लेकर शुरू की प्रतिज्ञा पदयात्रा

बदलापुर, जौनपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंहगाई हटाओ-भाजपा भगाओ को लेकर बदलापुर कांग्रेस कमेटी के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने जयशंकर दुुबे महासचिव विचार विभाग व ब्लाक अध्यक्ष कमला प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में पदयात्रा की शुरूआत की गयी। कार्यक्रम से पूर्व कार्यकर्ताओं ने घनश्यामपुर मार्ग पर स्थित पार्टी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्पहार अर्पित करके नेहरू जी का जन्मदिवस मनाया।

तत्पश्चात बदलापुर के इंदिरा चौक पर भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी इंद्रमणि दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार अपने वादों से भटक गयी है। मंहगाई व भ्रष्टाचार चरम पर है। इन्हीं मुद्दों को लेकर कांग्रेस कमेटी द्वारा मंहगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा निकाली गयी है। पदयात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष रामचन्द्र मिश्र, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमला प्रसाद तिवारी, शार्दूल सिंह, महात्मा शुक्ल, सत्यदेव उपाध्याय, विवेक यादव, शोभनाथ तिवारी सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent