HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : सपाजनों ने किसानों के मसीहा को किया याद

JAUNPUR NEWS : सपाजनों ने किसानों के मसीहा को किया याद

JAUNPUR NEWS : सपाजनों ने किसानों के मसीहा को किया याद

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव की अध्ययता में शुक्रवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 120वीं जंयती मनायी गयी। इस मौके पर उपस्थित सपाजनों ने श्री सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुये उनके जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि वह किसानों की आवाज बुलंद करने वाले नेता माने जाते थे।

सादा जीवन उच्च विचार में विश्वास रखते थे। इस कारण पहनावा एक किसान की सादगी और दर्शाता था। एक प्रशासक के तौर पर उन्हें काफी सिद्धांतवादी और अनुशासन प्रिय माना जाता था। उन्होंने राजनीतिक विरासत मुलायम सिंह यादव और वरासत अपने बेटे चौधरी अजीत सिंह को दिया। स्वत्रंतता प्राप्त करने के बाद गांधी टोपी को कई बड़े नेताओं ने त्याग दिया था लेकिन चौधरी चरण सिंह ने इसे जीवन पर्यन्त धारण किये रखा।

इस अवसर पर यशवंता यादव, राजेंद्र यादव टाइगर, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, दीपचंद राम, श्रवण जयसवाल, आशा राम यादव, जगदीश प्रसाद मौर्य, कमालुद्दीन अंसारी, मनोज मौर्या, कृष्णा यादव, विकास यादव, दिनेश यादव फौजी, महेश साहू सहित तमाम सपाजन उपस्थित रहे। गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read